{"_id":"618b45c053f73248ba41f17d","slug":"market-opened-with-a-fall-amid-weak-global-cues-sensex-lost-422-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 422 अंक टूटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 422 अंक टूटा
Wed, 10 Nov 2021 09:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:38 AM IST
सार
Stock Market: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, एनएसई का निफ्टी 96.80 अंक टूट कर कारोबार कर रहा है
विज्ञापन
शेयर बाजार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार शुरू होते ही हालांकि सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ और निफ्टी करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ खुला, लेकिन कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स ने भी बढ़त खो दी। फिलहान दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सेंसेक्स में 422 अंकों की गिरावट
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, एनएसई का निफ्टी 96.80 अंक टूट कर कारोबार कर रहा है और यह 18000 के स्तर से नीचे आ चुका है। निफ्टी फ्यूचर्स सिंगापुर के एक्सचेंज में 8:45 आईएसटी पर 17,950 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के बाद एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन