फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   market capitalization of six companies fell, highest loss to Reliance Industries

शीर्ष 10 कंपनियों में छह का बाजार पूंजीकरण घटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज को सर्वाधिक नुकसान

Sun, 23 Jun 2019 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 23 Jun 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
market capitalization of six companies fell, highest loss to Reliance Industries

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 53,458.8 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) को हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), एचडीएफसी और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। वहीं इस दौरान इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण  में बढ़त दर्ज की गई। 

विज्ञापन

छह कंपनियों का इतना घटा बाजार पूंजीकरण

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 23,929.9 करोड़ रुपये गिरकर 8,10,889.80 करोड़ रुपये रह गया। 
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 12,177 करोड़ रुपये घटकर 3,82,888.36 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 7,148.88 करोड़ गिरकर 3,68,796.02 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 4,785.48 करोड़ रुपये घटकर 6,60,069.81 करोड़ रुपये रह गया। 
  • आईटीसी की बाजार हैसियत 4,535.7 करोड़ रुपये घटकर 3,36,192.97 करोड़ रुपये हो गई। 
  • टीसीएस की 881.81 करोड़ रुपये घटकर 8,44,267.80 करोड़ रुपये रह गई। 

चार कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,363.86 करोड़ रुपये बढ़कर 2,77,957.03 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 4,997.78 करोड़ बढ़कर 3,11,870.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 4,500 करोड़ बढ़कर 3,27,975.68 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 3,071.75 करोड़ रुपये बढ़कर 2,84,420.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

टीसीएस पहले स्थान पर बरकरार 

शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में टीसीएस पहले स्थान पर बरकरार रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, इंफोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले सप्ताह 257.58 अंक यानी 0.65 फीसदी टूटकर 39,194.49 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed