फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   market capitalization of 7 out of top 10 companies increased last week

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से HDFC बैंक की बाजार हैसियत में सबसे ज्यादा वृद्धि

Sun, 31 May 2020 11:14 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 31 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
market capitalization of 7 out of top 10 companies increased last week
शेयर बाजार (फाइल फोटो)

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेंक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,76,014.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,751.51 अंक या 5.71 फीसदी चढ़ा।

विज्ञापन


इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण 

  • सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 61,612.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,21,660.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • विज्ञापन
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,487.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,15,029.01 करोड़ रुपये हो गया। 
  • एचडीएफसी का 24,733.64 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,87,407.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 21,300.4 करोड़ रुपये बढ़कर 9,28,849.39 करोड रुपये पर पहुंच गया। 
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 16,093.85 करोड़ रुपये बढ़कर 4,83,262.07 करोड़ रुपये हो गई। 
  • आईटीसी की 13,644.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,42,710.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,143.09 करोड़ रुपये बढ़कर 2,34,192.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण 

  • वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,149.56 करोड़ रुपये घटकर 3,01,364.99 करोड़ रुपये रह गया।
  • टीसीएस को सप्ताह के दौरान 17,786.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 7,39,801.41 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इंफोसिस की बाजार हैसियत 375.34 करोड़ रुपये घटकर 2,94,453.42 करोड़ रुपये रह गई।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. भारती एयरटेल
6. इंफोसिस
7. एचडीएफसी
8. आईटीसी
9. कोटक महिंद्रा बैंक
10. आईसीआईसीआई बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed