फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market capitalisation of 8 companies out of sensex top 10 increased

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों की बढ़ी बाजार हैसियत, पहले स्थान पर रिलायंस

Sun, 03 Nov 2019 01:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 03 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Market capitalisation of 8 companies out of sensex top 10 increased
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण ( Market Capitalization ) में वृद्धि हुई है। इन कंपनियों की बाजार हैसियत 1.34 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक बढ़ा है। बाजार हैसियत के हिसाब से शीर्ष पर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। दूसरे स्थान पर टीसीएस रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा।  

विज्ञापन

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक यानी 28,893.36 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जिसके बाद यह 8,26,293.87 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • विज्ञापन
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,704.61 करोड़ रुपये बढ़कर 2,98,535.04 करोड़ रुपये हो गया है।
  • साथ ही भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) के बाजार पूंजीकरण में भी वृद्धि हुई है। एसबीआई का मार्केट कैप 28,469.51 करोड़ रुपये बढ़कर 2,79,786.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 16,671.95 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 9,23,613.71 करोड़ रुपये हो गया है।
  • इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़त आई। यह 7,977.33 करोड़ रुपये चढ़कर 4,71,864.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • साथ ही एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,428.96 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,67,534.58 करोड़ रुपये रहा।
  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,21,045.99 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 16,525.33 करोड़ रुपये की तेजी आई है।
  • इस दौरान एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,739.43 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,78,932.19 करोड़ रुपये हो गई। 

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण

  • इस दौरान कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण कम हुआ है, जिसके बाद यह 3,01,837.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें 1,456.04 करोड़ रुपये की कमी आई है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक के साथ आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण भी कम हुआ है। यह 4,519.55 करोड़ रुपये कम होकर 2,98,535.04 करोड़ रुपये पर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed