{"_id":"57bc03554f1c1b9663d50613","slug":"maggi-regains-market-share-of-57-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी ने फिर जीता ग्राहकों का दिल, 57 फीसद हुई बाजार हिस्सेदारी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मैगी ने फिर जीता ग्राहकों का दिल, 57 फीसद हुई बाजार हिस्सेदारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
मैगी
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव के नूडल्स से मिल रही टक्कर के बीच नेस्ले इंडिया का इंस्टेंट नूडल ब्रांड मैगी एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गया है। जून में उसकी बाजार हिस्सेदारी 57 प्रतिशत रही। पिछले साल खाद्य नियामक एफएसएसएआई के प्रतिबंध से मैगी की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
दोबारा बाजार में पेश किए जाने के नौ माह के भीतर ही अपनी मार्केटिंग-ब्रांडिंग की पहल से मैगी 57.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने जब मैगी को दोबारा पेश किया था, उस समय उसकी बाजार हिस्सेदारी 10.9 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
इसके बाद ये दिसंबर में यह 35.2 प्रतिशत हो गई। वहीं मार्च, 2016 में मैगी की बाजार हिस्सेदारी 51 प्रतिशत पर थी। नेस्ले इंडिया द्वारा वित्तीय विश्लेषकों तथा संस्थागत निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
ग्राहकों को नए स्तर के नूडल्स खिलाने के लिए नेस्ले ने मैगी कप्पा नूडल्स और मैगी हॉटहेड्स के प्रत्येक के चार संस्करण पेश किए हैं। इसके अलावा उसने ‘नो ओनियन नो गार्लिक’ नूडल्स भी बाजार में उतारा है। कंपनी को भरोसा है कि इससे उसकी बाजार हिस्सेदारी में इजाफा होगा।