फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LPG Gas cylinder price hike from 1 june 2020 by oil companies

झटका: आज से महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, चुकानी होगी इतनी ज्यादा कीमत

Mon, 01 Jun 2020 09:06 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 01 Jun 2020 09:06 AM IST
सार

  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
  • आज से विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी इजाफा हो गया है।
  • हालांकि तेल कंपनियों ने केरोसीन की कीमतों में कटौती की है।
  • दिल्ली केरोसीन फ्री सिटी घोषित है। इसलिए दिल्ली में केरोसीन की कीमतें जारी नहीं होती।

विज्ञापन
LPG Gas cylinder price hike from 1 june 2020 by oil companies
LPG cylinder (फाइल फोटो)

विस्तार

भारत में आज से अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। 

विज्ञापन


इतना महंगा हुआ गैर-सब्सिडी वाला सिलिंडर
आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 593 रुपये हो गई है, जो पहले 581.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 584.50 रुपये से बढ़कर 616 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 579 रुपये से बढ़कर 590.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 569.50 रुपये का था, जो आज से 606.50 रुपये का हो गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: पेट्रोल, गैस सिलिंडर, राशन कार्ड, रेलवे, केरोसीन सहित आज से बदले ये आठ नियम

इतना महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 110 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1139.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1029.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 1086 रुपये से बढ़कर 1139.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 978 रुपये से बढ़कर 1087.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 1144.50 रुपये का था, जो आज से 1254 रुपये का हो गया है। 

यह भी पढ़ें: आज से इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आपको चुकानी होगी इतनी कीमत


हवाई जहाज का तेल भी हुआ महंगा
आज से विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 11030.62 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 33,575.37 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 38,543.37, 33,070.56 और 34,569.30 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। एटीएफ का हवाई जहाज में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होता है।

यह भी पढ़ें: तीन दिनों में दूसरी बार सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानिए क्या हैं कीमतें
 

केरोसीन की कीमत में कटौती
हालांकि तेल कंपनियों ने केरोसीन की कीमतों में कटौती की है। मालूम हो कि दिल्ली केरोसीन फ्री सिटी घोषित है। इसलिए दिल्ली में केरोसीन की कीमतें जारी नहीं होती। कोलकाता में आज से एक लीटर केरोसीन की कीमत 12.12 रुपये घटकर 15.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 27.85 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह मुंबई में एक लीटर केरोसीन का भाव 13.96 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 13.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें: इस महीने इन तारीखों को विभिन्न राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अवकाश की सूची

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed