Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

द बोनस मार्केट अपडेट: आठ महीने बाद सेंसेक्स 80000 के पार पहुंचकर बंद; 1718 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 25000 के पार

Fri, 06 Nov 2026 03:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 06 Nov 2026 03:46 PM IST
सार

  • वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह तेजी जारी रही। आईटी, फार्मा, निजी बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा के शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
  • आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन जैसे शेयरों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, धातु, रियल एस्टेट, रसायन, तेल व गैस, एफएमसीजी और सीमेंट के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह तेजी जारी रही। सेंसेक्स 1718.01 अंक की बड़ी उछाल के साथ 81,028.02 पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 493.75 अंक की वृद्धि दर्ज करते हुए 25,030.35 का स्तर फिर से हासिल किया। वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में यह जोरदार बढ़त देखने को मिली। पिछले सात लगातार सत्रों में सेंसेक्स 7,781.99 अंक (10.62 फीसदी) और निफ्टी 2,331.5 अंक (10.27 फीसदी) उछला है। गुरुवार को भी सेंसेक्स 2,008.61 अंक और निफ्टी 576 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

विज्ञापन

सेंसेक्स कितने दिनों बाद 80000 के पार पहुंचा?

सेंसेक्स लगभग आठ महीने (246 दिनों) के लंबे अंतराल के बाद 80,000 के पार पहुंचा है। इससे पहले सेंसेक्स ने 5 मार्च 2026 को इस स्तर को छुआ था, जिसके बाद धनतेरस के दिन यानी 6 नवंबर 2026 को इसने फिर से इस महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पॉइंट्स बढ़कर 93.89 (प्रोविजनल) पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और इंपोर्ट कॉस्ट को लेकर चिंता घटने से इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला। फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और एआई पर खर्च में कमी आने की आशंका के बाद रुपया संभलता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में भारी गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार सातवें दिन तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,718 अंक उछलकर 81,028 के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 25,000 का अहम स्तर फिर से हासिल कर लिया। विदेशी फंड के लगातार निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों में आशावाद बढ़ा।भारतीय बाजार क्यों दिखा रहे हैं इतनी मजबूती?

भारतीय बाजार ने वैश्विक गिरावट को धता बताते हुए अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। निवेशकों ने विदेशों में चल रही उथल-पुथल के बीच घरेलू बाजार को एक सापेक्ष सुरक्षित ठिकाना माना। Geojit Investments Ltd के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि वॉल स्ट्रीट पर तकनीकी शेयरों में तेज बिकवाली हुई। डेमोक्रेट्स के तहत सख्त नियमों की संभावना ने अमेरिकी बाजार को प्रभावित किया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 14,974.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.50 फीसदी गिरकर 96.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

किन शेयरों ने बाजार को दी उड़ान?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 6.15 फीसदी की सबसे बड़ी वृद्धि हुई। वाहन निर्माता कंपनी ने गुरुवार को सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही के लिए समेकित कर के बाद का लाभ (PAT) 25 फीसदी बढ़कर 4,587.88 करोड़ रुपये बताया था। ऑटो सेगमेंट में मजबूत राजस्व वृद्धि ने इस लाभ को बढ़ावा दिया। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटल, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी लाभ पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे। ब्लू-चिप कंपनियों के समूह में Power Grid एकमात्र पिछड़ने वाला शेयर रहा।

वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का Kospi 6.02 फीसदी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 5.96 फीसदी नीचे रहा। शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी तेजी से गिरे थे। Nasdaq Composite में 5.52 फीसदी, S&P 500 में 4.36 फीसदी और Dow Jones Industrial औसत में 3.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed