{"_id":"5e437da68ebc3ee5e86a5075","slug":"lpg-cylinger-price-increased-on-12-february-2020-know-the-new-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Cylinder Price: बड़ा झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, इतने ज्यादा बढ़ गए दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
LPG Gas Cylinder Price: बड़ा झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, इतने ज्यादा बढ़ गए दाम
Wed, 12 Feb 2020 12:53 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas
बुधवार को आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। आज गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हो गया है। इसका दाम अब बढ़कर 858.50 रुपये हो गया। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये हो गया। मुंबई में इसका दाम 145 रुपये बढ़कर 829.50 रुपये हो गया। वहीं चेन्नई में यह 147 रुपये बढ़कर 881 रुपये का हो गया है। बता दें कि इस साल एक जनवरी के बाद गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे। जबकि उससे पहले लगातार चार बार रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इंडिगो वैलेंटाइन सेल: 10 लाख लोग 999 रुपये में कर सकेंगे हवाई सफर, जल्दी उठां लाभ
विज्ञापन
The prices had not increased after 1st January 2020. https://t.co/iF6Ml6s2gP
— ANI (@ANI) February 12, 2020
जनवरी में इतने बढ़े थे दाम
नए साल में एक जनवरी 2020 को देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपये महंगा हुआ था। इससे पहले ग्राहक दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए 714.00 रुपये चुका रहे थे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये था।
विज्ञापन