फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LPG Cylinger Price 19 rupees Increased From 1 January 2020

झटका: 19 रुपये महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलिंडर, जानें नई कीमत

Wed, 01 Jan 2020 04:27 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
LPG Cylinger Price 19 rupees Increased From 1 January 2020
LPG cylinder

नए साल में एक जनवरी 2020 से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार चौथे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपये महंगा हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



गैस सिलिंडर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे 
आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 714.00 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1308 रुपये, मुंबई में 1190 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1363 रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह इतना था दाम
दिसंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 695.00 रुपये चुकाने पड़ते थे। कोलकाता में इसका दाम 725.50 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 665.00 और 714.00 रुपये था। 


वहीं, 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में भी करीब 33 रुपये तक का इजाफा हुआ है। दिसंबर में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1211.50 रुपये, कोलकाता में 1275.50 रुपये, मुंबई में 1160.50 रुपये और चेन्नै में 1333 रुपये थी।

रेलवे किराये में भी हुई बढ़ोतरी
भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन ने यात्री किराए को दर्शाती एक टेबल हाल ही में प्रकाशित की थी। इसके मुताबिक, 1 जनवरी 2020 से सेकंड (सामान्य) क्लास के किराए में प्रति किमी 1 पैसे की बढ़ोतरी, एसी क्लास में सफर करने वालों के लिए 4 पैसे प्रति किमी जबकि स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्री के लिए 2 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed