फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LPG Gas Cylinder Price Today Latest News: LPG Cylinder Price october 2020 Check Rates In Your City according to IOCL

जरूरी खबर: जानिए इस महीने से रसोई गैस सिलिंडर सस्ता हुआ या महंगा

Thu, 01 Oct 2020 10:55 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Price Today Latest News: LPG Cylinder Price october 2020 Check Rates In Your City   according to IOCL
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में अक्तूबर में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में तेजी आई है।

विज्ञापन


14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम
आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगस्त और सितंबर में जो दाम थे, वही अक्तूबर महीने में जारी रहेंगे। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 594 रुपये पर स्थिर है। कोलकाता में इसका दाम 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610.50 रुपये है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आज से डेबिट-क्रेडिट कार्ड से लेनदेन के नियम बदले, आपके लिए जानना बेहद जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में बदलाव 
19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत कंपनियों ने कम की है। दिल्ली में यह  1133.50 रुपये से बढ़कर 1166 रुपये पर आ गई है। कोलकाता में 1196 रुपये से बढ़कर 1220 रुपये, मुंबई में 1089 रुपये से बढ़कर 1113.50 रुपये और चेन्नई में यह 1250 रुपये से बढ़कर 1276 रुपये का हो गया है। इन सभी राज्यों में इसकी कीमत क्रमश: 19, 24, 24.50 और 26 रुपये बढ़ी है। 

यह भी पढ़ें: आज से बदले गैस सिलिंडर, इंश्योरेंस, आधार-राशन कार्ड सहित ये 10 नियम, आपकी जेब पर होगा असर

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed