फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   laxmi organics ipo allotment Here is how to check your shares Ipo Gets 106 Times Subscription

Laxmi organics ipo allotment status: आईपीओ: आपने भी किया है लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के IPO में निवेश? ऐसे चेक करें स्टेटस

Tue, 23 Mar 2021 02:23 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Mar 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
laxmi organics ipo allotment Here is how to check your shares Ipo Gets 106 Times Subscription
laxmi organics ipo - फोटो : pixabay

खास तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को आखिरी दिन तक 106.79 गुणा अभिदान प्राप्त हुआ है। यह आईपीओ 15 मार्च से 17 मार्च तक खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में जारी आंकड़ों के मुताबिक आईपीओ को खुलने के तीसरे और अंतिम दिन शाम तक 347 करोड़ 67 लाख 42 हजार 330 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि वास्तविक पेशकश तीन करोड़ 25 लाख 58 हजार 138 शेयरों के लिए की गई थी।

विज्ञापन


इसमें पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से में 175.43 गुणा, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से में 217.62 गुणा और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से में 20.06 गुणा अभिदान प्राप्त हुआ। कंपनी के 600 करोड़ रुपये के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर पेश किए हैं और 300 करोड़ रुपये के शेयर बाजार में बिक्री के लिए पेश किए गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा 129-130 रुपये रखा गया था। कंपनी ने इससे पहले एंकर निवेशकों से 180 करोड़ रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन


लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर बीएसई और एनएसई में 25 मार्च को सूचीबद्ध होंगे। अगर आपने भी लक्ष्मी ऑर्गनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो आप भी बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे होंगे कि शेयर आपको आवंटित हुए या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे चेक कर सकते हैं आवंटन की स्थिति?
अगर निवेशक शेयरों के आवंटन की स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट के जरिए ऐसा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निवेशक इश्यू की रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी आवंटन की स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

बीएसई पर स्थिति देखने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाकर आपको ड्रॉपडाउन में इश्यू का नाम डालना होगा। अब अपना एप्लीकेशन नंबर बॉक्स में टाइप करें। उसके बाद आपको अपने पैन नंबर की जानकारी देनी होगी। अंत में आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।


इस इश्यू की रजिस्ट्रार कंपनी लिंक इनटाइम इंडिया है। अगर आप लिंक इनटाइम इंडिया से स्टेटस जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। फिर ड्रापडाउन में कंपनी का नाम डालें। अब बॉक्स में अपना पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर या डिपॉजिटरी आईडी डालें। कैप्चा डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।

https://www.linkintime.co.in/IPO/public-issues.html 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed