फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know the rates of petrol and diesel in third phase of lockdown

शुरू हुआ लॉकडाउन का तीसरा चरण, क्या बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?

Mon, 04 May 2020 11:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 04 May 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
know the rates of petrol and diesel in third phase of lockdown
- फोटो : Amar Ujal

देशभर में कुछ और ढील के साथ लॉकडाउन का आज से तीसरा चरण शुरू हो गया है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम में आज लगातार 50वें दिन कोई बदलाव नहीं आया है। देश में आवाजाही ठप है और पेट्रोल-डीजल की मांग अब भी धड़ाम है। इस बीच सिर्फ नागालैंड, असम, मेघालय और तमिल नाडु में सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों का दाम बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


प्रमुख महानगरों में इतना है दाम 
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30 और 76.31 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62 और 66.21 रुपये है। सरकार द्वारा उपकर लगाने की वजह से चेन्नई में पेट्रोल 3.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 75.54 और 68.22 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


इससे पहले नागालैंड, असम और मेघालय सरकार ने आमदनी प्रभावित होने की वजह से राजस्व में आई कमी की पूर्ति के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर उपकर लगाने का फैसला किया था। अब नागालैंड में पेट्रोल 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। असम में डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर टैक्स बढ़ाया गया था। मेघालय में पेट्रोल के लिए टैक्स की नई दर 31 फीसदी (17.6 रुपये) प्रति लीटर और डीजल के लिए 22.5 फीसदी (12.5 रुपये) प्रति लीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल से भी सस्ता हुआ हवाई जहाज का ईंधन
लॉकडाउन के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली में जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 23.2 फीसदी के हिसाब से 6,812.62 प्रति किलोलीटर की कटौती की है। दिल्ली में यह अब 22,544.75 प्रति किलोलीटर है।

एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) का इस्तेमाल हवाई जहाज में ईंधन के रूप में किया जाता है। इसकी कीमत अब कारों और दोपहिया वाहनों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल की कीमत का एक तिहाई से भी कम है। फरवरी के बाद से एटीएफ की कीमतों में यह अब तक की सबसे तेज और छठी कटौती है। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed