{"_id":"5f6479738ebc3eea0174a3ee","slug":"know-the-details-of-angel-broking-limited-ipo-opening-from-22-september-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 सितंबर को खुलेगा एंजेल ब्रोकिंग का IPO, जानिए कितने में मिलेगा शेयर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
22 सितंबर को खुलेगा एंजेल ब्रोकिंग का IPO, जानिए कितने में मिलेगा शेयर
Fri, 18 Sep 2020 02:40 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
आईपीओ
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटेल ब्रोकिंग हाउस कंपनी एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने जा रही है। 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर का आईपीओ 22 सितंबर 2020 को जनता के लिए पेश होगा। यह ऑफर 24 सितंबर 2020 को बंद होगा। ऑफर के लिए प्राइज बैंड 305 रुपये से 306 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।
विज्ञापन
600 करोड़ रुपये का है कुल आईपीओ
600 करोड़ रुपये के कुल आईपीओ में कंपनी के इक्विटी शेयरों में 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा। इसके तहत प्रमोटर अशोक डी ठक्कर 18.33 करोड़ रुपये और सुनीता ए मगनानी 4.5 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अतिरिक्त इनवेस्टर आईएफसी 120 करोड़ रुपये और इंडिविजुअल शेयरधारक 157.16 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बिक्री करेंगे।
विज्ञापन
न्यूनतम इतने शेयरों की लगा सकते हैं बोली
न्यूनतम 49 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है और उसके बाद 49-49 इक्विटी शेयरों के गुना में बोली लगाई जा सकती है। आईसीआईसीआई सेक्योरिटीज लिमिटेड, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड ऑफर के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।
विज्ञापन
जुलाई 2019 में मिली थी सेबी की मंजूरी
किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) और राइट्स इश्यू लाने से पहले सेबी की अनुमति लेना अनिवार्य है। एंजेल ब्रोकिंग ने इस संबंध में पांच सितंबर 2018 को सेबी को अपने दस्तावेज जमा कराए थे। सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी को 26 जुलाई 2019 को यह अनुमति प्रदान कर दी गई थी।
क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।