{"_id":"5ed9ce638ebc3e9075171ee1","slug":"know-the-changes-in-petrol-and-diesel-price-today-during-unlock-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0 में बढ़ी तेल की मांग, जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना हुआ बदलाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
अनलॉक 1.0 में बढ़ी तेल की मांग, जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना हुआ बदलाव
Fri, 05 Jun 2020 10:17 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान देश में कई दिनों तक पेट्रोल-डीजल का दाम स्थिर रहा और मांग कम रही। लेकिन एक जून 2020 से अनलॉक 1.0 की शुरुआत होने से देश में तेल की मांग में सुधार आया है। इसलिए आने वाले दिनों में तेल विपणन कंपनियां इसकी कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। हालांकि आज इसके दाम स्थिर हैं। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए गुरुवार वाली कीमत ही चुकानी होगी।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 73.30, 78.32 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 68.21 और 68.22 रुपये है।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था।