{"_id":"5ed876e98ebc3e9068719617","slug":"know-petrol-and-diesel-price-in-your-state-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए गुरुवार को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए आपको कितनी चुकानी होगी कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
जानिए गुरुवार को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए आपको कितनी चुकानी होगी कीमत
Thu, 04 Jun 2020 09:52 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान देश में कई दिनों तक पेट्रोल-डीजल का दाम स्थिर रहा और मांग कम रही। अनलॉक 1.0 में ढील मिलने से देश में तेल की मांग में सुधार आया है। इसलिए आने वाले दिनों में तेल विपणन कंपनियां इसकी कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। लेकिन आज इसके दाम स्थिर हैं। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए बुधवार वाली कीमत ही चुकानी होगी।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 73.30, 78.32 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 68.21 और 68.22 रुपये है।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा विनिमय में 5,000 करोड़ रुपये की बचत
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कम तेल की कीमतों में पूंजी लगाने के बाद भारत ने विदेशी मुद्रा विनिमय में 5,000 करोड़ रुपये की बचत की है। 53.3 लाख टन आपातकालीन भंडारण 9.5 दिनों के लिए भारत की तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था।