फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know Petrol and diesel price during lockdown by IOCL

लॉकडाउन के बीच जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम

Thu, 26 Mar 2020 10:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Mar 2020 10:26 AM IST
सार

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं कर ही हैं। 16 मार्च को जो दाम थे, वही बने हुए हैं। गुरुवार को लगातार 10वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
know Petrol and diesel price during lockdown by IOCL

विस्तार

यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए बुधवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। भारत में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर भारत में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। सड़कों पर काफी कम गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की मांग पर पड़ा है। कच्चे तेल के भाव 30 डॉलर से नीचे होने के बावजूद घरेलू  आइए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।

विज्ञापन


प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 72.29, 75.30 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 64.62, 65.21 और 65.71 रुपये है। 
विज्ञापन


कभी भी बढ़ सकती है कीमत
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने का अधिकार हासिल कर लिया है। यानी भविष्य में भविष्य में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।


डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed