फिर कम हुआ सोना-चांदी का दाम, जानें कितनी हुई कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के दाम में 73 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 38,559 रुपये हो गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, भारतीय रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने के भाव में 73 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोने की कीमत 38,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
चांदी की कीमत में भी आई गिरावट
सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 89 रुपये की गिरावट के बाद एक किलो चांदी का दाम 44,640 रुपये हो गया है। जबकि पिछले सत्र में चांदी 44,607 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वैश्विक स्तर पर इतना रहा दाम
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,464.8 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
रुपये में आई मजबूती
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था, जिसकी वजह से सोने का दाम कम हुआ। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 70.89 के स्तर पर खुला था।