{"_id":"614476b48ebc3e6990788127","slug":"know-how-much-gold-and-silver-price-changed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली बढ़त, चांदी में 98 रुपये का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली बढ़त, चांदी में 98 रुपये का उछाल
Mon, 20 Sep 2021 04:30 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 20 Sep 2021 04:30 PM IST
सार
आज पीली धातु की कीमत 14 रुपये बढ़कर 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 98 रुपये बढ़कर 58,890 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
Gold Silver Price
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़त आई। आज सोने में 14 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 45,066 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय कीमत से सोना प्रभावित हुआ और साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से यह महंगा हुआ।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी उछाल
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 98 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 58,890 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,792 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,753 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.47 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।
विज्ञापन
बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि भारत दुनिया के सबसे बड़े सोने के आयातक देश में से एक है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है।