फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know how much gold and silver price changed today on 21 september 2020

326 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भारी गिरावट

Mon, 21 Sep 2020 04:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Sep 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
know how much gold and silver price changed today on 21 september 2020
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई बढ़त से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 326 रुपये घटकर 52,423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की बात करें, तो यह 945 रुपये कम होकर 68,289 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतना है दाम
वैश्विक बाजार में सोना 1,940 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 26.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट स्तर पर कारोबार कर रही थी।

इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'सोने की कीमतों में डॉलर की रिकवरी के दबाव में कारोबार हुआ।' मालूम हो कि आज घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 73.38 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 फीसदी बढ़कर 93.19 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को इतना था सोने-चांदी का दाम
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 224 रुपये बढ़कर 52,672 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी और चांदी 620 रुपये की तेजी के साथ 69,841 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,954 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 27.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में इस साल सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed