{"_id":"5f3e5e2a8ebc3eaae12020d8","slug":"know-how-much-gold-and-silver-price-changed-today-on-20-august-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: आज 1492 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
खुशखबर: आज 1492 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी गिरावट
Thu, 20 Aug 2020 04:57 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत आज
- फोटो : pixabay
एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, कीमती धातुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 1,492 रुपये घटकर 52,819 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। साथ ही कमजोर रुख के कारण चांदी भी सस्ती हो गई। इसमें 1,476 रुपये की गिरावट आई और यह 67,924 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,927 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 26.71 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।
इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि यूएस फेडरल ओपन मार्केट समिति (एफओएमसी) के मिनट्स के बाद गुरुवार को मजबूत डॉलर से सोने की कीमतों में गिरावट आई। एफओएमसी मिनटों के अनुसार, समिति के सदस्यों ने कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक वृद्धि पर बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
वायदा बाजार में इतनी बदली कीमत
भारतीय बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 300 रुपये घटकर 52,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की बात करें, तो इसका वायदा भाव 0.8 फीसदी नीचे 67,440 रुपये प्रति किलोग्राम था।
विज्ञापन
कल इतनी कम हुई थी सोने-चांदी की कीमत
एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, कीमती धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 640 रुपये घटकर 54,269 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमतें भी कम हुई थीं। यह 3,112 रुपये घटकर 69,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। वैश्विक बाजार में सोना 1,988 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बुधवार को डॉलर इंडेक्स में रिकवरी आई थी, जिससे सोने की कीमतें प्रभावित हुईं।