फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Today 18 August 2020 Update:know how much gold and silver price changed today on 18 August 2020

Gold Silver Price: एक ही दिन में 1182 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी उछाल

Tue, 18 Aug 2020 04:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 18 Aug 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Gold Price Today 18 August 2020 Update:know how much gold and silver price changed today on 18 August 2020
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पीली धातु की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 1,182 रुपये बढ़कर 54,856 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें तो भारी मांग के कारण आज चांदी की कीमत 1,587 रुपये बढ़कर 72,547 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 2,005 डॉलर प्रति औंस पर थी और चांदी 28.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,000 अमेरिकी डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा था, जिससे घरेलू बाजार में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


कल इतनी बढ़ी थी सोने-चांदी की कीमत
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 340 रुपये बढ़कर 53,611 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी की बात करें, तो कल यह 1,306 रुपये बढ़कर 69,820 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,954 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी 26.81 डॉलर प्रति औंस के मामूली लाभ के साथ कारोबार कर रही थी। तब पटेल ने कहा था कि, 'वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में सोमवार को वृद्धि दर्ज की गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वायदा कीमतों में भी तेजी
आज सुबह भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.18 फीसदी बढ़कर 53,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी की बात करें, तो चांदी का वायदा भाव 0.8 फीसदी उछलकर 69,688 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। पिछले सत्र में, सोने की कीमतें दो फीसदी यानी 1033 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थीं, जबकि चांदी 2.6 फीसदी यानी 1,750 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed