{"_id":"6051e12d8ebc3ed3a340923b","slug":"know-how-much-gold-and-silver-price-changed-today-on-17-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: सोने की कीमत में मामूली तेजी, 200 रुपये सस्ती हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: सोने की कीमत में मामूली तेजी, 200 रुपये सस्ती हुई चांदी
Wed, 17 Mar 2021 04:47 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 17 Mar 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में फिर से मामूली तेजी आई। वहीं चांदी पहले के मुकाबले सस्ती हुई। आज सोना 60 रुपये बढ़कर 44,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 44,459 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट और वैश्विक बाजारों से पीली धातु प्रभावित हुई।
विज्ञापन
200 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 200 रुपये गिरकर 66,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 66,736 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,735 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 26 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (US FOMC) से पहले लगातार तीसरे दिन सोने का दाम बढ़ा है। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 67.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन
बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।
कोविड-19 के चलते प्रभावित हुई आभूषणों की मांग
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में भारत की सोने की मांग 35.34 फीसदी घटकर 446.4 टन रह गई, जो 2019 में 690.4 टन थी। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 फीसदी की गिरावट आई और यह घटकर 1,88,280 करोड़ रुपये रह गई। 2019 में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग 2,17,770 करोड़ रुपये रही थी।
इस बीच, 2020 में आभूषणों की कुल मांग मात्रा के हिसाब से 42 फीसदी घटकर 315.9 टन रह गई, जो 2019 में 544.6 टन रही थी। मूल्य के हिसाब से यह 22.42 फीसदी घटकर 1,33,260 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल 1,71,790 करोड़ रुपये रही थी। कोविड-19 की वजह से लागू अंकुशों के चलते आभूषणों की मांग प्रभावित हुई।