फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know how much gold and silver price changed today on 12 August 2020

सोने में 1228 रुपये और चांदी में 5172 रुपये की आई जोरदार गिरावट

Wed, 12 Aug 2020 08:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Aug 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
know how much gold and silver price changed today on 12 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विज्ञापन

डॉलर में सुधार आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,228 रुपये टूटकर 52,946 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। मंगलवार को बंद भाव 54,174 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी भी 5,172 रुपये की हानि के साथ 67,584 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जो पिछले कारोबारी सत्र में 72,756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना की हाजिर कीमत में 1,228 रुपये की गिरावट आई। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत 25.70 डॉलर प्रति औंस थी। उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह के कारोबार में सोना 1,900 डॉलर के नीचे गिर गया था जिसके बाद उसमें सुधार आया। पटेल ने कहा कि रूस के द्वारा कोरोना वायरस के टीके के संबंध में की गई घोषणा के बाद निवेश के सुरक्षित माने जाने वाले सर्राफा आस्तियों में बिकवाली बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि ‘शेयर बाजारों के छितिज पर तेजी लौटने की आहट, अमेरिकी बांड बाजार में प्रतिफल सुधने और वहां ताजा आर्थिक आंकड़ों में सुधार और डालर की मजबूती से सोने और चांदी की कीमतों में भारी उथल पुथल दिख रही है। यही कारण है कि कम भीकारोबार में इन धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गयी थी।

 

कल इतना सस्ता हुआ था सोना-चांदी
कल राष्ट्रीय राजधानी में डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी और वैश्विक बाजार में सोने की कीमत कम होने आज घरेलू बाजार में सोने की कीमत 1,317 रुपये घटकर 54,763 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। वहीं चांदी 2,493 रुपये सस्ती हुई थी और इसकी कीमत 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल सोना 1,989 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। चांदी में बिक्री देखी गई, जिसके बाद यह 27.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed