{"_id":"5f5b5d441143b93183490401","slug":"know-how-much-gold-and-silver-price-changed-today-on-11-september-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने में 191 रुपये, चांदी में 990 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोने में 191 रुपये, चांदी में 990 रुपये की गिरावट
Fri, 11 Sep 2020 04:58 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 11 Sep 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : pixabay
एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमतें 191 रुपये घटकर 52,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी भी 990 रुपये टूटकर 69,441 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में मामूली गिरावट पर कारोबार हुआ। यह 1,943 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 26.78 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।'
विज्ञापन
वायदा बाजार में इतना रहा दाम
वायदा बाजार में आज सुबह सोने और चांदी की दर तेजी से गिरी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.9 फीसदी गिरकर 51,306 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी वायदा 1.5 फीसदी लुढ़ककर 67,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया था। पिछले महीने 56,200 और 79,723 के उच्च स्तर के बाद भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आया है।
विज्ञापन
गुरुवार को इतना बदला था दाम
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 287 रुपये की तेजी के साथ 52,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी भी इस दौरान 875 रुपये बढ़कर 69,950 रुपये प्रति किलोग्राग हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,944 डॉलर प्रति औंस चल रहा था जबकि चांदी 26.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने में सीमित दायरे में घट बढ़ हुई थी।