फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know Gold Rate Today fell silver price also came down as rupee ended higher

एक दिन में इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या हैं आज के दाम

Tue, 10 Dec 2019 04:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 10 Dec 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
know Gold Rate Today fell silver price also came down as rupee ended higher

मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के दाम में 95 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 38,460 रुपये हो गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, भारतीय रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने के भाव में भी 95 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोमवार को सोने की कीमत 38,542 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। 

विज्ञापन

चांदी की कीमत में भी आई गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 128 रुपये की गिरावट के बाद एक किलो चांदी का दाम 44,607 रुपये हो गया है। जबकि पिछले सत्र में चांदी 44,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी की कीमतों में यह गिरावट आई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रोजाना 18 रुपये जमा कर पाएं 77 लाख रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर इतना रहा दाम

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,463 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही। 

सोमवार को इतना सस्ता हुआ था सोना

इससे पहले सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव में 32 रुपये की कमी आई थी और इसका दाम 38,542 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि, चांदी 46 रुपये महंगी होकर 44,691 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। 

यह भी पढ़ें: इस सरकारी योजना से आपको होगा मुनाफा, हर माह मिलेगी 10,000 रुपये तक की पेंशन

रुपये में आई मजबूती

इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि कमजोर घरेलू मांग और रुपये में मजबूती के चलते सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को हाजिर रुपया एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed