रिलायंस जियो दे रहा कमाई का सुनहरा मौका आप भी करें अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो अनलिमिटेड फ्री 4जी सेवा के साथ आपको हर महीने कमाई करने का मौका भी दे रही है। कंपनी ने कॉल ड्रॉप की समस्या को दूर करने के लिए अगले 6 महीने में 45,000 मोबाइल टावर लगाने का फैसला लिया है।
ऐसे में आप घर की छत पर मोबाइल टॉवर लगवा कर हर महीने 25 से 30 रुपए कमा सकते हैं। गौरतलब है कि कंपनी की पॉइंट ऑफ इंटरकनेक्ट (पी.ओ.आई.) की समस्या की वजह से ग्राहकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद जियो ने ट्राई से मौजूदा कंपनियों की शिकायत भी की है कि इसे उपलब्ध इंटरकनेक्शन मुहैया नहीं करा रही हैं।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘टेलिकॉम मिनिस्टर मनोज सिन्हा के साथ मीटिंग में रिलायंस जियो ने कहा कि वह अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए छह महीने में 45,000 मोबाइल टावर लगाएगा। कंपनी का कहना है कि वह अगले 4 साल में एक लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। नए टावर लगाने की योजना भी उस निवेश का ही एक हिस्सा है।’
आपके पास है कमाई का मौका
मोबाइल संचालक कुछ निजी कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने का ठेका देते हैं। इंडस टावरज़, अमेरिकन टावर निगम, भारतीय इन्फ्राटेल, ए. टी. सी., जी. टी.ऐल. जैसी निजी कंपनियां मोबाइल टावर लगाने का काम करती हैं।
इन कंपनियों की वेबसाइट पर आप भी अप्लाई कर सकते हैं। यदि आपकी जगह पर मोबाइल टावर लगेगा तो इसलिए आपको अपने तरफ से कोई खर्च नहीं करना होगा।
इसका सारा खर्च कंपनी खुद करती है और इसके बदले कंपनी आपको अच्छा खासा महीना का किराया भी देगी।
होनी चाहिए इतनी जगह
-छत पर टॉवर लगवाने के लिए कम से कम 500 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए।
-प्लॉट है तो इसके लिए कम से कम 2000 वर्ग फुट की जगह जरूरी है।
-मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए आपको खर्च नहीं करना होगा।
-कंपनी सारा खर्च खुद उठाएगी।
हर माह कर सकते हैं 30 हजार रुपए की कमाई
-लोकेशन के हिसाब से मंथली इनकम बदल सकती है।
-दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में लोकेशंस अच्छी है तो 50 हजार रुपए भी मिल सकते हैं।
-छोटे शहरों में 25 से 30 हजार तो रूरल एरिया में 15 हजार रुपए तक मंथली रेंट मिलता है।