फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Jewellers goes on three day strike over Excise duty

तीन दिन तक नहीं खरीद सकेंगे ज्वेलरी, आज से हड़ताल शुरू

Wed, 02 Mar 2016 06:00 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
Jewellers goes on three day strike over Excise duty

अगर ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो रुकिए, देशभर के ज्वेलरों ने बुधवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। वे 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लागू करने और 2 लाख रुपये या इससे अधिक की खरीदारी पर पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में हड़ताल पर जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) के अध्यक्ष श्रीधर जीवी ने यह जानकारी दी है।

मोदी सरकार के आम बजट में सोने और हीरे के आभूषण पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है। इसके विरोध में बुधवार से तीन दिन तक पूरे देश के सर्राफा कारोबारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

हड़ताल से अरबों कारोबार होगा प्रभावित

Jewellers goes on three day strike over Excise duty

इससे पूरे देश में कई अरब का सर्राफा कारोबार प्रभावित होगा। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन से जुड़े देशभर के सर्राफा व्यापारी इस हड़ताल को सफल बनाने में जुटे हैं।

सर्राफा कारोबारी आम बजट से इंपोर्ट ड्यूटी में छूट चाहते थे। वहीं दो लाख से ज्यादा के जेवर खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म करने की मांग थी।

लेकिन वित्तमंत्री ने आम बजट में सोने एवं हीरे के आभूषण पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी और लगा दी। जिससे सर्राफा कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed