फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Jewellers expect 25 percent increase in Sale this Dhanteras

धनतेरस पर 25 फीसदी बढ़ सकती है आभूषणों की बिक्री

Wed, 26 Oct 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
Jewellers expect 25 percent increase in Sale this Dhanteras
सोना

रत्न व आभूषण के खुदरा कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दौरान रत्न व आभूषणों की बिक्री में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल अच्छे मानसून और उपभोक्ता मांग बढ़ने के चलते आभूषणों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) के चेयरमैन, श्रीधर जीवी ने कहा कि बाजार मनोभाव मजबूत होते दिख रहे हैं और कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं।

विज्ञापन


अच्छे मानसून और मांग बढ़ने से बिक्री बढ़ेगी। हमें इस साल बिक्री में लगभग 20-25 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस साल उत्तरी क्षेत्र से रिपोर्ट काफी अच्छी हैं क्योंकि वहां यह त्योहार बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। गीतांजलि जेम्स के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, मेहुल चौकसी ने कहा कि सीजन की शुरुआत अच्छी हुई है और आम मिजाज बहुत ही अच्छा है। इसलिए इस सकारात्मक प्रवृत्ति को देखते हुए हम पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 25-35 फीसदी की बढ़ोत्तरी उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अच्छा मानसून इस बढ़ोतरी को और बढ़ाएगा और हम इस साल 30,000-35,000 रुपये के आभूषणों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले एक-दो साल उद्योग के लिए बहुत ही खराब रहे और इस साल यह सेक्टर मांग में बढ़ोतरी का फायदा उठाने जा रहा है। विश्व स्वर्ण परिषद के प्रबंध निदेशक (भारत), सोमासुंदरम पीआर ने कहा कि बाजार में बहुत ज्यादा सकारात्मक मांग है और निराशाजनक पहली छमाही के बाद ज्वेलरी ग्राहक बाजार में वापस लौटे हैं। साल की पहली छमाही ज्वेलरों द्वारा 1 फीसदी उत्पाद शुल्क के खिलाफ की गई हड़ताल से प्रभावित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे मानसून से बढ़ेगी बिक्री

Jewellers expect 25 percent increase in Sale this Dhanteras

उन्होंने आगे कहा कि कीमतें स्थिर हैं और इस साल मानसून अच्छा रहा है। इससे निश्चित तौर पर पिछले साल के मुकाबले इस साल मांग में मजबूती आएगी। इस धनतेरस निवेश मांग एक बड़ी चालक साबित होने जा रही है। इस साल शादी के आभूषणों की मांग में भी बहुत ज्यादा मजबूती आएगी।

ऑनलाइन ज्वेलरी स्टोर ब्लूस्टोनडॉटकॉम के सीओओ, अरविंद सिंघल ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में अच्छी वेतन वृद्घि, अच्छा मानसून और आने वाला शादी का सीजन मांग को बढ़ाएंगे और आभूषण बिक्री पिछले साल के मुकाबले 15-20 फीसदी ज्यादा रह सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि सोने और हीरे के आभूषणों समेत 25,000-50,000 रुपये के आभूषणों की बिक्री इस सीजन अच्छी रहने की उम्मीद है। सोने-चांदी के 10-20 ग्राम के सिक्कों की मांग भी इस साल ज्यादा रह सकती है। पीएन गाडगिल ज्वेलर्स के चेयरमैन, सौरभ गाडगिल ने कहा कि सितंबर तक मांग सुस्त रही और उसके बाद आगामी शादी के सीजन और सकारात्मक
मनोभाव के चलते यह धीरे-धीरे बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा कि आभूषणों की बिक्री ज्वेलरों की ओर से दी जाने वाली विभिन्न छूटों और ऑफरों से भी बढ़ेगी। हल्के भार वाले आभूषण चलन में है और सिक्कों की मांग भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed