{"_id":"5f5317a18ebc3e368a0f0fd7","slug":"january-quarter-results-future-retail-reported-loss-of-477-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजे: जनवरी-मार्च में फ्यूचर रिटेल को हुआ 477 करोड़ का घाटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
तिमाही नतीजे: जनवरी-मार्च में फ्यूचर रिटेल को हुआ 477 करोड़ का घाटा
Sat, 05 Sep 2020 10:14 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
बिग बाजार
- फोटो : facebook: @BigBazaar
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 477.63 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। कंपनी बिगबाजार, एफबीबी, फूडहॉल, ईजीडे और नीलगिरिज जैसे खुदरा ब्रांड की मालिक है।
विज्ञापन
रिलायंस ने किया अधिग्रहण
कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च 2019 तिमाही में 199.31 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में फ्यूचर समूह के खुदरा, थोक, लॉजिस्टिक और गोदाम कारोबार का 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। फ्यूचर रिटेल के निदेशक मंडल ने 29 अगस्त 2020 को रिलायंस समूह के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया था।
विज्ञापन
17.75 फीसदी घटी आय
शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी परिचालन से आय 17.75 फीसदी घटकर 4,492.36 करोड़ रुपये रह गई। जबकि जनवरी-मार्च 2019 की तिमाही में यह 5,462.17 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय पांच फीसदी गिरकर 5,006.65 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पिछले साल की समान तिमाही में 5,270.05 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
पूरे वित्त वर्ष में 98.44 फीसदी गिर शुद्ध लाभ
पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 98.44 फीसदी गिरकर 11.29 करोड़ रुपये रहा जो कि इससे पिछले वर्ष 2018-19 में 727.19 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षावधि में कंपनी की परिचालन आय 20,331.72 करोड़ रुपये रही जो 2018-19 में 20,332.58 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी की कुल इक्विटी और देनदारी बढ़कर 21,537.82 करोड़ रुपये हो गयी जो 2018-19 में 10,586.80 करोड़ रुपये थी।