36 वर्षों में पहली बार घटाने पड़े व्यापार मेले के टिकटों के दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हर वर्ष की तरह इस बार भी इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन हो रहा है।लेकिन इस बार यहां कुछ अलग हुआ है। जिसे जानना जरूरी है। दरअसल नोटबंदी से जहां देश के लोग परेशान हैं और घंटों कतार में लगकर बैंक, एटीएम से जरूरत के लिए पैसा निकाल रहे हैं।
इसी के चलते ट्रेड फेयर से भी लोग नदारद हैं। कम लोगों के आने के कारण ट्रेड फेयर आयोजकों को 36 वर्षों में पहली बार टिकट के दाम घटाने पड़े हैं। आज से मेला आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
शनिवार को मेले के पांच दिन पूरे हो जाएंगे। शुरू के पांच दिन व्यापारी दर्शकों के लिए रखे गए थे। इन पांच दिनों में मेले में दर्शकों की काफी कम संख्या को देखते हुए टिकटों की दरें घटाने का फैसला लिया गया है।
थ्री लेयर सुरक्षा को पार प्रवेश कर सकेंगे दर्शक
मेले में 120 रुपए का टिकट अब 100 रुपए और 60 रुपए का टिकट 50 रुपए में मिलेगा। मेला आयोजकों का अंदाजा है कि यहा पर आने वाले ज्यादातर दर्शक दिल्ली मेट्रो के जरिए आएंगे, क्योंकि अभी मेट्रो ही पुरानी करंसी लोगों से ले रही है।
मेट्रो के जरिए व्यापार मेले में ज्यादा संख्या में दर्शको की आवक को देखते हुए आयोजकों ने मेट्रो के साथ ही आइटीपीओ का गेट नंबर 8 और 8-ए को खोलने का फैसला किया है। यह गेट भी मेला आयोजकों ने पहली बार खोलने का फैसला किया है। ये दोनों गेट प्रगति मैदान पर मेला आयोजकों की ओर से बनाए गए टिकट केंद्रों के करीब हैं।
टिकट केंद्रों से सीधे दर्शक गेट संख्या-आठ में प्रवेश कर सकते हैं। टिकट केंद्र से गेट संख्या आठ तक दोनों तरफ लोहे की फैंसिंग लगाई गई है, जिससे दर्शक सीधे यहां पहुंच सकें। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक इन गेटों से दर्शक जा सकेंगे और दो बजे के बाद यहां से दर्शकों के वापस आने का इंतजाम होगा। देश में आतंकवादी घटनाओं को देखते हुए मेला आयोजकों ने सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है।