फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   irctc ipo will be launched in navratras, will generate 600 crore rupees from market

नवरात्रों में लॉन्च होगा IRCTC का आईपीओ, 600 करोड़ रुपये जुटाने का रखा लक्ष्य

Fri, 13 Sep 2019 05:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 13 Sep 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
irctc ipo will be launched in navratras, will generate 600 crore rupees from market

भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी कंपनी IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) नवरात्रों में अपना आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट कर देगी। कंपनी की तरफ से आईपीओ को लॉन्च करने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। नवरात्र इस बार 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। 

विज्ञापन

600 करोड़ जुटाने की योजना 

हालांकि अभी भी कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो इसका प्राइस बैंड कितना रखेगी। आईआरसीटीसी ने आईपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराया है। आईआरसीटीसी रेलवे की पर्यटन एवं खानपान इकाई है। सरकार आईपीओ के जरिए आईआरसीटीसी के 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले दो करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी। कंपनी ने बाजार से 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

इतने शेयर करेगी जारी

ड्राफ्ट के मुताबिक, कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले दो करोड़ शेयरों को जारी करेगी। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने आईडीबीआई कैपिटल मार्केट एंड सिक्युरिटिज, एसबीआई कैपिटल मार्केट और यस कैपिटल को अपना मैनेजर नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राफ्ट रेड हैरिंग प्रोस्पेक्टस के अनुसार आईआरसीटीसी अकेली ऐसी कंपनी है, जिसे भारतीय रेलवे ने कैटरिंग सेवा, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और बोतलबंद पानी की सप्लाई के लिए अधिकृत किया हुआ है। आईआरसीटीसी अपने शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड करेगी। 

अभी है रेलवे की पूर्ण हिस्सेदारी

आईआरसीटीसी में फिलहाल रेलवे की पूर्ण हिस्सेदारी है। आईपीओ लाने से रेलवे इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को कम कर देगी। केंद्र सरकार भी सभी पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम कर रही है। इस साल केंद्र सरकार ने विनिवेश के जरिए 1,05,000 रुपये की कमाई करने का लक्ष्य रखा हुआ है। फिलहाल सरकार ने इस तरीके से 12,357.49 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed