फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   irctc ipo over subscribed by 111 times on closing day

निवेशकों को भाया IRCTC का आईपीओ, 111 गुना हुआ ओवर सब्सक्राइब

Thu, 03 Oct 2019 07:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 03 Oct 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
irctc ipo over subscribed by 111 times on closing day
IRCTC

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बृहस्पतिवार को 111 गुना (शाम पांच बजे तक) भरा गया। स्टॉक एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 645 करोड़ रुपये जुटाने के वास्ते लाए गए इस आईपीओ के तहत दो करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मांगी गई हैं। इस आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 315-320 रुपये तय किया गया है। इस निर्गम में पात्र कर्मचारियों के लिए 1,60,000 शेयर आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी का आईपीओ बोली के दूसरे दिन यानि मंगलवार को 3.25 गुना बोलियां हासिल कर चुका था। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शेयर बाजार में अवकाश था। आईपीओ के जरिए 635.04-645.12 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
विज्ञापन


सोमवार को शाम पांच बजे तक इस आईपीओ को 81 फीसदी लोगों ने सब्सक्राइब कर लिया था। कुल दो करोड़ से अधिक शेयरों में से 1.32 करोड़ शेयरों के लिए बोली लग चुकी थी। ग्रे मार्केट में इस बार यह आईपीओ 50 फीसदी ज्यादा मूल्य पर बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना रहा कंपनी का मुनाफा

वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का कुल राजस्व 1,956.66 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 272.60 करोड़ रुपये रहा था। उसके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी की शेयर पूंजी 160 करोड़ रुपये और नेट वर्थ 1,042.84 करोड़ रुपये है।

कंपनियों ने आईपीओ से बटोरे 6,000 करोड़ 

भारतीय कंपनियों ने जुलाई-सितंबर तिमाही में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये करीब 0.86 अरब डॉलर (6,000 करोड़ रुपये) बटोरे हैं। इस दौरान कंपनियों ने 10 आईपीओ बाजार में उतारे है। अर्नस्ट एंड यंग (ईवाई) ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2020 की पहली छमाही में आईपीओ का बाजार और तेजी पकड़ेगा।

ईवाई के अनुसार, 2019 की तीसरी तिमाही में आईपीओ जारी करने के मामले में भारतीय इक्विटी बाजार (बीएसई-एनएसई) दुनिया में छठे स्थान पर रहा है। हालांकि, भारतीय कंपनियों ने पिछले साल की समान तिमाही में 22 आईपीओ के जरिये 0.87 अरब डॉलर की राशि जुटाई थी।

2019 में बीएसई-एनएसई पर चार आईपीओ जारी किए गए, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा तीन था। एसएमई बाजार में तीसरी तिमाही के दौरान छह आईपीओ उतारे गए, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 42 आईपीओ लाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे सुधारों का असर पूंजी बाजार पर दिखने लगा है और इससे बाजार की धारणा में मजबूती आएगी, जो अर्थव्यवस्था को गति देने में मददगार होगा।

अगले साल आएगी और तेजी

ईवाई इंडिया के वित्तीय सलाहकार सेवा के पार्टनर संदीप खेतान ने बताया कि मौजूदा सुधारों के असर से अगले साल की पहली छमाही में आईपीओ गतिविधियां और तेजी से बढ़ेंगी। कई कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी कर रह हैं, जो बाजार की सकारात्मक धारणा का इंतजार कर रही हैं। सेक्टरवार देखें तो एफएमसीजी और रिटेल में तीन आईपीओ आए, जबकि रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और निर्माण में दो-दो आईपीओ आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed