IPO बाजार में हलचल जारी: इस महीने टूट सकता है सबसे ज्यादा पैसे जुटाने का रिकॉर्ड
इस साल आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में हलचल अब भी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनियां और खुदरा निवेशक प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार को लेकर रुचि दिखा रहे हैं। अनिश्चितताओं की वजह कंपनियां अपनी आगे की जरूरतों के लिए पूंजी जुटाना चाहती हैं। अगस्त में भारतीय आईपीओ बाजार का रिकॉर्ड टूट सकता है।
इस साल अब तक जुटाए 70,679 करोड़ रुपये
इस साल अब तक 38 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 70,679 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अगस्त में अभी चार और कंपनियां अपना आईपीओ पेश कर सकती हैं। यदि इनमें से सिर्फ दो कंपनियां भी इस महीने अपना आईपीओ पेश करती हैं, तो एक साल में इसके जरिए सबसे ज्यादा पूंजी इकट्ठा करने का रिकॉर्ट टूट सकता है। इस महीने साल आईपीओ बाजार से 2017 के 75279 करोड़ रुपये जुटाने का रिकॉर्ड टीट सकता है।
आइए जानते हैं 2007 से अब तक कुल कितनी कंपनियों ने आईपीओ बाजार से कितने पैसे जुटाए-
| साल | कंपनियां | जुटाई गई रकम (रुपये में) |
| 2007 | 104 | 33946 करोड़ |
| 2008 | 36 | 18340 करोड़ |
| 2009 | 21 | 19307 करोड़ |
| 2010 | 64 | 36562 करोड़ |
| 2015 | 21 | 13513 करोड़ |
| 2016 | 27 | 26501 करोड़ |
| 2017 | 38 | 75279 करोड़ |
| 2018 | 24 | 31731 करोड़ |
| 2019 | 16 | 12687 करोड़ |
| 2020 | 15 | 26628 करोड़ |
| 2021 में अब तक | 38 | 70679 करोड़ |
राज्यों पर नजर डालें, तो महाराष्ट्र और गुजरात की कंपनियां शीर्ष पर हैं। 2021 में अब तक 38 कंपनियों द्वारा आईपीओ पेश करने में से महाराष्ट्र की 19 कंपनियां है, 11 कंपनियां गुजरात की और अन्य आठ कंपनियां पूरे देश से थीं। इससे पहले साल 2020 में महाराष्ट्र की 23 और गुजरात की छह कंपनियों ने आईपीओ पेश किया था।
जानिए क्या है आईपीओ
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।