{"_id":"5fc2084c099b6e1ff56656ce","slug":"ipo-burger-king-opening-on-2-december-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burger King IPO: निवेश का मौका! दो दिसंबर को खुलेगा बर्गर किंग का IPO, जानिए कितने में मिलेगा शेयर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Burger King IPO: निवेश का मौका! दो दिसंबर को खुलेगा बर्गर किंग का IPO, जानिए कितने में मिलेगा शेयर
Sat, 28 Nov 2020 01:50 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
बर्गर किंग ipo
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्टोरेंट श्रृंखला बर्गर किंग का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) दो दिसंबर को पूंजी बाजार में आएगा और कंपनी के आईपीओ के तहत शेयरों की बोली लगाने के लिए कीमत का दायरा 59-60 रुपये प्रति शेयर है।
विज्ञापन
810 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
कंपनी ने निवेश जुटाने के लिए एक आभासी सम्मेलन में कहा कि प्रस्तावित आईपीओ के तहत अमेरिका स्थित बर्गर किंग की भारतीय सहायक कंपनी 810 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 450 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
राइट्स इश्यू से जुटाए 58.08 करोड़ रुपये
कंपनी ने बताया कि उसकी प्रवर्तक इकाई क्यूएसआर एशिया छह करोड़ शेयर तक बेचेगी, जो करीब 360 करोड़ रुपये मूल्य के होंगे। कंपनी ने आईपीओ से पूर्व नियोजन के तहत राइट्स इश्यू के जरिए 58.08 करोड़ रुपये और तरजीही आवंटन के जरिए 91.92 करोड़ रुपये जुटाए।
विज्ञापन
इसके लिए होगा धन का इस्तेमाल
इस संदर्भ में बर्गर किंग इंडिया के सीईओ और बोर्ड सदस्य राजीव वर्मा ने बताया कि इस तरह नए शेयरों का निर्गम 600 करोड़ रुपये से घटकर 450 करोड़ रुपये का रह गया। कंपनी ने बताया कि आईपीओ के जरिए जुटाए गए धन का इस्तेमाल मुख्य रूप से पूरे देश में कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर का विस्तार करने और कर्ज चुकाने में किया जाएगा।