{"_id":"6014e7dfc7c7cb3bd4062e63","slug":"investors-interest-in-initial-public-offerings-ipo-is-increasing-companies-raised-92000-crore-in-9-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPO में बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, कंपनियों ने नौ महीनों में जुटाए 92 हजार करोड़ रुपये","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
IPO में बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, कंपनियों ने नौ महीनों में जुटाए 92 हजार करोड़ रुपये
Sat, 30 Jan 2021 10:30 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
आईपीओ
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं।
विज्ञापन
आईपीओ से जुटाया 46 फीसदी अधिक धन
भारतीय कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में यानी नौ महीनों में शेयरों के सार्वजनिक निर्गम से 92,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 46 फीसदी अधिक है। कंपनियों ने अपनी कारोबारी जरूरत के लिए सबसे अधिक राइट्स निर्गम के जरिए धन जुटाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनियों ने सार्वजनिक निर्गम से 62,816 करोड़ रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन
संसद में शुक्रवार का पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि अप्रैल-दिसंबर के दौरान सार्वजनिक निर्गम से धन जुटाने वाली कंपनियों की संख्या घटकर 33 रह गई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 49 कंपनियों ने सार्वजनिक निर्गम से धन जुटाया था। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-दिसंबर के दौरान शेयरों के सार्वजनिक निर्गम से 91,993 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसमें से 60,907 करोड़ रुपये की राशि 16 राइट्स निर्गमों से जुटाई गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में राइट्स निर्गम से 51,866 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।
विज्ञापन
लॉट की कीमत 7500 रुपये कर सकता है सेबी
मालूम हो कि आईपीओ में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी को देखते हुए सेबी आईपीओ के तहत आवेदन किए जाने वाले शेयरों की एक लॉट की कीमत को घटाना चाह रहा है। सेबी से जुड़े जानकारों ने कहा कि पूंजी बाजार नियामक एक लॉट के तहत 7500 रुपये के निवेश को अनुमति दे सकता है। फिलहाल 15 हजार रुपये का एक लॉट होता है। यानी अगर लॉट साइज की कीमत कम हो जाती है तो ज्यादा से ज्यादा निवेशक बाजार में आ पाएंगे, जिससे शेयर बाजार में निवेश का दायरा बढ़ेगा।