फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   investor lost two lakh crores rupees as sensex lost 491 points

सेंसेक्स में तीन हफ्ते बाद गिरावट से निवेशकों को दो लाख करोड़ का नुकसान

Mon, 17 Jun 2019 07:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 17 Jun 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
investor lost two lakh crores rupees as sensex lost 491 points

सोमवार को शेयर बाजार में निवेशकों को सेंसेक्स में गिरावट से दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। तीन हफ्ते बाद शेयर बाजार में 491 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इन तीन हफ्तों में शेयर बाजार पहली बार 39 हजार से नीचे बंद हुआ है। 

विज्ञापन

निवेशकों ने गंवाए दो लाख करोड़

बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों के दो लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो लाख 258 करोड़ रुपये कम हो गया है। इस दौरान बीएसई की 1,879 कंपनियों में गिरावट रही और बाजार पूंजीकरण घटकर 15 लाख नौ हजार 315 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन

इस वजह से हुई गिरावट

शेयर बाजार में निवेशकों को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध शुरू होने की आशंका देखने को मिली। निवेशकों को लगा कि इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही मानसून की कमजोर स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से इसका काफी असर देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में बिकवाली से रुपया 11 पैसे कमजोर

रुपया सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। भारत-अमेरिका के बीच आयात शुल्क को लेकर बनी असहमति और घरेलू शेयर बाजार में तेज बिकवाली से रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर होकर 69.91 पर बंद हुआ। पिछले तीन सत्रों में रुपये में 57 पैसे की गिरावट रही।



हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से घरेलू मुद्रा को कुछ मजबूती मिली। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 69.87 के उच्च स्तर पर खुला और कमजोर होकर 69.94 पर चला गया। आखिर में यह 69.91 पर बंद हुआ। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 69.80 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed