फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   investor lost 2.55 lakh crore rupees in share market on tuesday

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों के डूब गए 2.55 लाख करोड़ रुपये

Tue, 03 Sep 2019 08:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 03 Sep 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
investor lost 2.55 lakh crore rupees in share market on tuesday

मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं इससे कंपनियों के बाजार पूंजीकरण पर भी असर देखने को मिला। 

विज्ञापन

निवेशकों के डूबे 2.55 लाख करोड़

केवल एक दिन में ही निवेशकों के 2.55 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,55,585.56 करोड़ रुपये से गिरकर के 1,38,42,866.10 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान 200 कंपनियों का स्टॉक 52 हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन


बीएसई पर 1613 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर, 817 कंपनियों के हरे निशान पर और 178 ने बिना किसी बदलाव के कारोबार किया। बीएसई पर 30 कंपनियों के शेयर सूचकांक में 28 कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा। सबसे ज्यादा नुकसान आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, वेदांता, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स को उठाना पड़ा। इन कंपनियों के शेयर 4.45 फीसदी गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसफ थॉमस ने कहा, ‘‘पहली तिमाही के जीडीपी की वृद्धि दर पांच फीसदी पर आने और बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सुस्त पड़ने से मुख्य रूप से बाजार में गिरावट आई। इसके अलावा नकारात्मक वैश्विक संकेतकों, अमेरिका चीन व्यापार युद्ध और दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती के रुख से भी धारणा प्रभावित हुई।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed