फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   investor losses 95 thousand crore in share market in last one month

एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा शेयर मार्केट, 95 हजार करोड़ का हुआ निवेशकों को नुकसान

Sat, 12 Aug 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sat, 12 Aug 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
investor losses 95 thousand crore in share market in last one month
- फोटो : self

भू-राजनीतिक संकट के कारण बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स तथा निफ्टी एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ एक महीने के न्यूनतम स्तर पर बंद हुए। 

विज्ञापन


शेयर बाजार में तेजी से आई गिरावट से निवेशकों को 95,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बंबई स्टॉक एक्सचेज (बीएसई) का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 1.01 फीसदी या 317.74 अंकों की गिरावट के साथ 31,213.59 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 1.11 फीसदी या 109.45 अंकों की गिरावट के साथ 9,710.80 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में कुल 794.08 अंकों की गिरावट हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों में बीते छह सप्ताह के दौरान पहली बार साप्ताहिक आधार पर गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में 3.43 फीसदी या 1,111.82 अंक तथा निफ्टी में 3.53 फीसदी या 355.60 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लिए आज का दिन बेहद बुरा रहा। एसबीआई के शेयर में 5.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अन्य कंपनियां जिनके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एलएंडटी शामिल हैं। 

 
जेकुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स तथा प्रकाश इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को एक बार फिर कारोबार शुरू किया, लेकिन इनके शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। दोनों कंपनियों की ट्रेडिंग पर सेबी ने पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया था, जिसपर सैट ने बृहस्पतिवार को रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed