{"_id":"57651eae4f1c1b515911c073","slug":"interest-on-ppf-a-c-to-fall-below-8-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आपका भी है पीपीएफ एकाउंट, तो पढ़ें ये बुरी खबर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
अगर आपका भी है पीपीएफ एकाउंट, तो पढ़ें ये बुरी खबर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jun 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
बैंक
देशवासियों के बीच पोपुलर सेविंग स्कीम पीपीएफ और सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम जैसी सेविंग स्कीमों पर सरकार ब्याज दर घटा सकती है। सरकार अगले महीने ब्याज दरो में बदलाव कर सकती है।
गौरतलब है कि सरकार ने बैंकों से अधिक ब्याज दरों को कम करने के उद्देश्य से पीपीएफ,सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम, एनएससी, केवीपी जैसे स्कीमों के ब्याज में एक अप्रैल से कटौती करते हुए त्रेमासिक ब्याज मुल्यांकन का फैसला लिया था।
सरकार अगर अपने तय फॉर्मूले के हिसाब से ब्याज दरें तय करेगी तो 48 साल में पहली बार पीपीएफ पर ब्याज दर 8 फीसदी से नीचे चली जाएगी। दरों में ये कटौती 10 साल के सरकारी बॉन्ड के रिटर्न में कमी आने के कारण होगी। दरअसल सरकार के फार्मूले के अनुसार पीपीएफ का ब्याज सरकारी बॉन्ड रिटर्न से 25 बेसिस प्वांइट ज्यादा रखा जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल सरकारी बॉन्ड पर औसत रिटर्न 7.5 फीसदी है जिसे देखते हुए पीपीएफ की दर 7.75 फीसदी हो सकती है। इसके अलावा सीनियर सिटिजन योजनाओं पर ब्याज दर 8.6 फीसदी से घटकर 8.25 फीसदी हो सकती है। हालांकि यूपी चुनाव को देखते हुए सरकार इस जोखिम को लेती है या नहीं ये देखना होगा।
Published by Abhishek