{"_id":"5762cfd24f1c1b966d11ba10","slug":"insurance-for-dengue-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के लिए लांच हुआ स्वास्थ्य बीमा ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
डेंगू के लिए लांच हुआ स्वास्थ्य बीमा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 05:35 AM IST
सार
- हर उम्र के लिए होगी समान प्रीमियम दर
- 1 रुपया प्रति दिन से शुरू होती है प्रीमियम दर
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएचएफएल प्रेमेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कदम रखते हुए एक ऐसी पॉलिसी लांच की है जिसमें पालिसी धारकों को डेंगू की कवर मिलेगी। डीएचएफएल प्रेमेरिका की डेंगू शील्ड नाम से जारी यह पॉलिसी सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगी।
विज्ञापन
डीएचएफएल प्रेमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अनूप पेबी ने यह पॉलिसी लांच की। इस अवसर पर इट्ज कैश कार्ड्स के प्रबंध निदेशक नवीन सूर्या भी उपस्थित थे। अनूप पेबी ने इस अवसर पर बताया कि उनके डेंगू शील्ड में सबसे बेहतर बात यह है कि इसमें बच्चों से लेकर बड़ों, सबके लिए प्रीमियम की दर बराबर है।
विज्ञापन
प्रीमियम की दर भी बहुत कम, 1 रुपया प्रति दिन से शुरू होती है। इस पालिसी में 18 वर्ष से 65 वर्ष तक के व्यक्ति को सीधे पालिसी दी जा सकती है जबकि परिवार में 91 दिन के बच्चे की भी पॉलिसी ली जा सकती है। परिवार में पति, पत्नी, बच्चे, माता-पिता और सास-ससुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
परिवार की पॉलिसी लेने वालों को पांच फीसदी की छूट भी दी जाएगी। डेंगू शील्ड पॉलिसी के तहत 25,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का बीमा होगा। उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी की विशेषता इसकी सरलता है। इसे न सिर्फ आसानी से लिया जा सकता है बल्कि इसकी क्लेम प्रक्रिया भी बेहद आसान है।
इसका क्लेम लेने के लिए 48 घंटे तक अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन या कंप्यूटर नहीं है, वे भी इस पॉलिसी को ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें इट्ज कैश कार्ड के 75,000 दफ्तरों में से किसी एक में आना होगा।