फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Insurance for Dengue launched

डेंगू के लिए लांच हुआ स्वास्थ्य बीमा

Fri, 17 Jun 2016 05:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 05:35 AM IST
सार

  • हर उम्र के लिए होगी समान प्रीमियम दर
  • 1 रुपया प्रति दिन से शुरू होती है प्रीमियम दर
     

विज्ञापन
Insurance for Dengue launched
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

विस्तार

डीएचएफएल प्रेमेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कदम रखते हुए एक ऐसी पॉलिसी लांच की है जिसमें पालिसी धारकों को डेंगू की कवर मिलेगी। डीएचएफएल प्रेमेरिका की डेंगू शील्ड नाम से जारी यह पॉलिसी सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगी।

विज्ञापन


डीएचएफएल प्रेमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अनूप पेबी ने यह पॉलिसी लांच की। इस अवसर पर इट्ज कैश कार्ड्स के प्रबंध निदेशक नवीन सूर्या भी उपस्थित थे। अनूप पेबी ने इस अवसर पर बताया कि उनके डेंगू शील्ड में सबसे बेहतर बात यह है कि इसमें बच्चों से लेकर बड़ों, सबके लिए प्रीमियम की दर बराबर है।
विज्ञापन


प्रीमियम की दर भी बहुत कम, 1 रुपया प्रति दिन से शुरू होती है। इस पालिसी में 18 वर्ष से 65 वर्ष तक के व्यक्ति को सीधे पालिसी दी जा सकती है जबकि परिवार में 91 दिन के बच्चे की भी पॉलिसी ली जा सकती है। परिवार में पति, पत्नी, बच्चे, माता-पिता और सास-ससुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की पॉलिसी लेने वालों को पांच फीसदी की छूट भी दी जाएगी। डेंगू शील्ड पॉलिसी के तहत 25,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का बीमा होगा। उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी की विशेषता इसकी सरलता है। इसे न सिर्फ आसानी से लिया जा सकता है बल्कि इसकी क्लेम प्रक्रिया भी बेहद आसान है।


इसका क्लेम लेने के लिए 48 घंटे तक अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन या कंप्यूटर नहीं है, वे भी इस पॉलिसी को ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें इट्ज कैश कार्ड के 75,000 दफ्तरों में से किसी एक में आना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed