फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   inflation rises to 6 percent due pulses and vegetables

दाल और सब्जियों की बदौलत 6.07 फीसदी हुई महंगाई

Sat, 13 Aug 2016 05:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
inflation rises to 6 percent due pulses and vegetables
महंगाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

खाद्य पदार्थों की खुदरा कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सब्जी, चीनी व दाल के भाव में तेजी की वजह से जुलाई माह की खुदरा महंगाई दर बढ़ोतरी के साथ 6.07 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। वहीं इस अवधि में खाने-पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर 8.35 फीसदी हो गई।

विज्ञापन


इस साल जून में खुदरा महंगाई दर 5.77 फीसदी तो खाद्य पदार्थों की खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी थी। पिछले साल जुलाई में खुदरा महंगाई दर 3.69 फीसदी तो खाद्य पदार्थों की खुदरा महंगाई दर 2.15 फीसदी के स्तर पर थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जुलाई माह में दाल व दाल उत्पाद के खुदरा भाव में 27.53 फीसदी की तेजी रही।
विज्ञापन


वहीं सब्जियों के खुदरा दाम में 14.06 फीसदी तो चीनी व कनफेक्शनरी की खुदरा कीमत में 21.91 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई माह में मांस-मछली के खुदरा भाव में 6.57 फीसदी, अंडे के दाम में 9.34 फीसदी, दूध व दुग्ध उत्पाद में 4.13 फीसदी का इजाफा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों के खुदरा दाम में 5.37 फीसदी, फुटवियर के दाम में 4.33 फीसदी, फ्यूल व लाइट में 2.75 फीसदी, मनोरंजन में 4.44 फीसदी तो शिक्षा में 5.14 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed