{"_id":"e8a9e58dfc6f27f3ceb1d10fd8fb40b2","slug":"inflation-level-increases-to-5-61-percent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने-पीने की चीजों ने किया महंगाई दर में 5.61 फीसद का इजाफा ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
खाने-पीने की चीजों ने किया महंगाई दर में 5.61 फीसद का इजाफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से दिसंबर माह की खुदरा महंगाई दर बढ़ोतरी के साथ 5.61 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। नवंबर महीने में यह दर 5.41 फीसदी थी।
विज्ञापन
वर्ष 2014 के दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर 4.28 फीसदी थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर माह में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 6.40 फीसदी रही, जबकि पिछले साल नवंबर में यह दर 6.07 फीसदी थी। आंकड़ों के मुताबिक गत दिसंबर माह में दाल व दाल उत्पाद की कीमतों में 45.92 फीसदी की बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन
वहीं सब्जियों के दाम में 4.63 फीसदी, दूध व दुग्ध उत्पाद में 3.94 फीसदी, वनस्पति व वसा में 7.06 फीसदी की बढ़ोतरी रही। मसालों में इस दौरान 10.83 फीसदी का इजाफा रहा। चीनी की कीमत को छोड़ दे तो लगभग सभी वस्तुओं के खुदरा दाम में इजाफा रहा। चीनी के भाव में दिसंबर महीने में 6.16 फीसदी की गिरावट रही।
विज्ञापन