फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Inflation falls in Feb due to fall in price of eatables

सस्ती खाने-पीने की चीजों के कारण महंगाई दर में हुई कमी

Tue, 15 Mar 2016 03:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 03:12 AM IST
सार

  • थोक महंगाई दर अब भी शून्य से नीचे
  • अगली मौद्रिक समीक्षा में दरों में कटौती पर विचार कर सकता है रिजर्व बैंक

विज्ञापन
Inflation falls in Feb due to fall in price of eatables
सब्‍जी - फोटो : Getty

विस्तार

खाने-पीने की चीजों के दाम में कमी से इस साल जनवरी माह के मुकाबले फरवरी की खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई। फरवरी की खुदरा महंगाई दर 5.18 फीसदी रही जबकि इस साल जनवरी की खुदरा महंगाई दर 5.65 फीसदी थी।

विज्ञापन


वहीं फरवरी महीने की खुदरा खाद्य महंगाई दर 5.30 फीसदी रही जबकि इस साल जनवरी में यह दर 6.85 फीसदी थी। सोमवार को फरवरी महीने की थोक महंगाई दर भी जारी की गई, जो पिछले कई माह की तरह शून्य से नीचे 0.90 फीसदी पर रही।
विज्ञापन


खुदरा व थोक दोनों ही मुद्रास्फीति की दरों में गिरावट के बाद औद्योगिक संगठनों से मांग में बढ़ोतरी के लिए ब्याज दरों में कटौती की मांग तेज कर दी है। औद्योगिक उत्पादन, मैन्यूफैक्चरिंग, कैपिटल गुड्स में गिरावट के बाद यह साफ हो गया है कि अर्थव्यवस्था में निवेश व मांग का संकुचन हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौद्रिक समीक्षा में दरों में कटौती संभव

Inflation falls in Feb due to fall in price of eatables
अारबीअाई

माना जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक अगली मौद्रिक समीक्षा के दौरान औद्योगिक संगठनों की मांगों पर विचार कर सकता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी महीने की थोक खाद्य महंगाई दर में पिछले साल फरवरी के मुकाबले मात्र 3.35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि इस साल जनवरी में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर में पिछले साल जनवरी के मुकाबले 6.02 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

फरवरी महीने में आलू के थोक दाम में पिछले साल फरवरी के मुकाबले 6.28 फीसदी, सब्जियों में 3.34 फीसदी, फल में 1.95  फीसदी, प्याज में 13.22 फीसदी तो चावल में 1.63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि फरवरी माह में दाल के थोक दाम में पिछले साल फरवरी के मुकाबले 38.84 फीसदी, दूध में 1.74 फीसदी तो अंडा-मांस व मछली में 3.47 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

फरवरी माह में मैन्यूफैक्चरिंग आइटम की थोक महंगाई दर में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी माह की खुदरा कीमतों में फल के खुदरा दाम को छोड़ अन्य सभी वस्तुओं की खुदरा कीमतों में पिछले साल फरवरी के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस साल फरवरी में सब्जी के भाव में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.70 फीसदी, खाद्य तेल व वनस्पति में 5.13 फीसदी, दूध व दुग्ध उत्पाद में 3.66 फीसदी, दाल-दलहन में 38.30 फीसदी, चीनी व कंफेक्शनरी में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed