{"_id":"6206cabae911c701964d4095","slug":"industrial-production-slows-for-the-fourth-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावट: औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार चौथे महीने भी सुस्त, विनिर्माण क्षेत्र का कमजोर प्रदर्शन","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
गिरावट: औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार चौथे महीने भी सुस्त, विनिर्माण क्षेत्र का कमजोर प्रदर्शन
Sat, 12 Feb 2022 02:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:14 AM IST
सार
उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 2.7 फीसदी और गैर-उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.6 फीसदी की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
मैन्युफैक्चरिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का औद्योगिक उत्पादन दिसंबर, 2021 में 0.4 फीसदी की दर से बढ़ा है। हालांकि, विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन की वजह से इसकी रफ्तार लगातार चौथे महीने सुस्त रही।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 77.63 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में दिसंबर, 2021 में 0.1 फीसदी गिरावट रही।
विज्ञापन
हालांकि, खनन क्षेत्र में 2.6 फीसदी और ऊर्जा उत्पादन में 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इसके अलावा, प्राथमिक उत्पादों का उत्पादन 4.6 फीसदी घट गया। एक साल पहले इसमें 2.2 फीसदी तेजी रही थी।
विज्ञापन
उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 2.7 फीसदी और गैर-उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.6 फीसदी की गिरावट देखी गई। इन दोनों में एक साल पहले क्रमश: 6.5 फीसदी और 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी रही थी।
लगातार चार महीने में दहाई अंकों में वृद्धि
आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक लगातार चार महीने आईआईपी दहाई अंकों में बढ़ा था। मई, 2021 में इसकी रफ्तार 27.6 फीसदी, जून में 13.8 फीसदी, जुलाई में 11.5 फीसदी और अगस्त में 13 फीसदी रही थी।
इसके बाद इसकी रफ्तार घटती गई। सितंबर में आईआईपी 4.4 फीसदी और अक्तूबर में 4 फीसदी बढ़ा था। नवंबर में इसकी रफ्तार 1.3 फीसदी रही थी। वहीं, अप्रैल-दिसंबर, 2021 के दौरान औद्योगिक उत्पादन 15.2 फीसदी की दर से बढ़ा था। इससे एक साल पहले की समान अवधि में इसमें 13.3 फीसदी गिरावट रही थी।