रेपो रेट में कटौती की उम्मीद से बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 269.67 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के बाद 38,376.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.85 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के बाद 11,386.85 के स्तर पर था।
इसलिए आया सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
आज अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयासों के क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी प्रमुख नीतिगत दर में लगातार पांचवीं बार कमी का एलान कर सकता है, जिससे बाजार में उछाल आया। आरबीआई के लिए राहत की बात यह है कि महंगाई भी लक्ष्य के भीतर बनी हुई है। केंद्रीय बैंक खुदरा महंगाई को ध्यान में रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों पर फैसला लेता है।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को यस बैंक, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें ग्रासिम, एचसीएल टेक, गेल और टाटा मोटर्स के शेयर शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 262.05 अंक यानि 0.69 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38,368.92 के स्तर पर था।
70.88 के स्तर पर खुला रुपया
सुबह 9:10 बजे रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 70.84 के स्तर पर था। शुरुआती कारोबार में यह 70.88 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 183.23 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के बाद 38,122.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 51.95 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के बाद 11,307.95 के स्तर पर था।
गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 198.54 अंकों की गिरावट के बाद 38,106.87 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 46.80 अंकों की गिरावट के बाद 11,313.10 के स्तर पर बंद हुआ था।