फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian share market at record high BSE Sensex Market Capitalisation

Share Market: फ्रांस को छोड़ा पीछे, बाजार पूंजीकरण के लिहाज से छठें स्थान पर पहुंचा घरेलू बाजार

Fri, 17 Sep 2021 01:18 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 17 Sep 2021 01:18 PM IST
सार

आज सेंसेक्स ने नया शिखर स्तर हासिल किया है। जोरदार मजबूती से निवेशकों की जेब भरी। मार्च 2020 में जब भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी, तो शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, लेकिन अब सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Indian share market at record high BSE Sensex Market Capitalisation
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने पहली बार 59400 का स्तर छुआ। शेयर बाजार में लगातार तेजी ने बाजार पूंजीकरण यानी बाजार हैसियत में जोरदार वृद्धि हुई। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारतीय शेयर बाजार छठें स्थान पर आ गया है। गुरुवार को इसने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


ये हैं सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण वाले देश
भारत का बाजार पूंजीकरण 3.54 ट्रिलियन डॉलर यानी 260.80 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि फ्रांस के शेयर बाजार का मार्केट कैप 3.39 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 249 लाख करोड़ रुपये है। दुनिया के शीर्ष शेयर बाजारों की बात करें, तो इसमें अमेरिका का बाजार पहले स्थान पर है। इसका बाजार पूंजीकरण 50.99 ट्रिलियन डॉलर (3731 लाख करोड़ रुपये) है। जबकि चीन का बाजार 12.41 ट्रिलियन डॉलर यानी 908 लाख करोड़ रुपये है। यह सूची में दूसरे स्थान पर है। 7.37 ट्रिलियन डॉलर (539 लाख करोड़ रुपये) के बाजार पूंजीकरण के साथ जापान तीसरे नंबर पर है। जबकि चौथे नंबर पर हांगकांग का बाजार है। इसका मार्केट कैप 6.41 ट्रिलियन डॉलर (करीब 469 लाख करोड़ रुपये) है। यूके सूची में पांचवें नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 3.66 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 267 लाख करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


जल्द पांचवें स्थान पर आ सकता है भारत
यदि इसी तरह विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ता रहा, तो दिवाली तक घरेलू बाजार 61 हजार के पार पहुंच सकता है। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर भी खत्म होता नजर आ रहा है। इसके अलावा जीडीपी में वृद्धि के संकेतों की उम्मीद से भी बाजार में इन दिनों उछाल आ रहा है। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों, आदि से प्रभावित होकर बाजार जल्द ही नए शिखर पर पहुंच जाएगा। जिस तरह से भारतीय शेयर बाजार में तेजी आ रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि बाजार पूंजीकरण के मामले में यह UK को भी पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 लाख करोड़ रुपये बढ़ी सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार हैसियत
कंपनियों की बात करें, तो पिछले दो महीने में भारत में सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार हैसियत 23 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। साल 2020 की ही तरह इस साल भी आईपीओ बाजार गुलजार रहा है। हाल ही में कई कंपनियों ने अपना आईपीओ पेश किया। नई सूचीबद्ध कंपनियों के योगदान से भी इस साल बाजार बढ़ा है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का रहा। 


इस साल सेंसेक्स ने दिया सबसे अधिक रिटर्न
इस साल सेंसेक्स ने दुनिया में सबसे अधिक रिटर्न दिया, जिससे निवेशकों को मोटा मुनाफा हुआ। सेंसेक्स ने इस साल में 12.46 फीसदी का रिटर्न दिया। वहीं जापान के बाजार ने 11.14 फीसदी और फिलीपिंस के बाजार से निवेशकों को 11.14 पीसदी का रिटर्न मिला। चीन और अमेरिका की बात करें, तो इन देशों के शेयर बाजार से निवेशकों को 6.17 फीसदी और 3.33 फीसदी का रिटर्न मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed