फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian railway finance corporation ipo opens today Opens for subscription know the details

IRFC IPO: कमाई का मौका: आज से खुला साल 2021 का पहला IPO, जानिए कितने में मिलेगा शेयर

Mon, 18 Jan 2021 12:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 18 Jan 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Indian railway finance corporation ipo opens today Opens for subscription know the details
IPO - फोटो : pixabay

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। आज साल 2021 का पहला आईपीओ इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) लेकर आई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पब्लिक सेक्टर की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का आईपीओ लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन


कब तक कर सकते हैं निवेश?
निवेशकों के लिए यह आईपीओ 18 जनवरी से 20 जनवरी तक खुला रहेगा। यानी आज से लेकर निवेशक 20 जनवरी तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी की प्राथमिक बाजार से 4,633.2 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इससे पहले भारतीय रेलवे की आईआरसीटीसी ने आईपीओ लॉन्च किया था, जो सबसे सफल आईपीओ रहा। इसको 109 गुना भरा गया था। 
विज्ञापन


कितने में खरीद सकते हैं शेयर?
अगर आप आईआरएफसी के आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कम से कम 575 शेयर खरीदने होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीओ के लिए 575 शेयरों का एक लॉट होगा। आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 25 रुपये से 26 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निवेशक न्यूनतम एक लॉट से लेकर अधिकतम 13 लॉट के लिए आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं। यानी निवेशकों को कम से कम 14,375 से 14,950 रुपये का निवेश और अधिकतम 1,86,875 से 1,94,350 रुपये का निवेश करना होगा। 

IPO के तहत कितने शेयर जारी किए गए?
इस आईपीओ में 178.20 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। 178.20 करोड़ शेयरों में से 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और सरकार 59.40 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाएगी। इस आईपीओ में 50 फीसदी इश्यू क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए है, 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवशकों के लिए है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 1,398 करोड़ रुपये 
कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से करीब 1,398 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुल 31 एंकर निवेशकों को 26 रुपये प्रति शेयर की दर से 3,34,563,007 इक्विटी शेयर जारी किए गए। इस मूल्य पर आईआरएफसी ने निवेशकों से कुल 1,398.63 करोड़ रुपये जुटाए। 

इन एंकर निवेशकों में एचडीएफसी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड, निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी लिमिटेड, सिंगापुर सरकार, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी फंड, कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल) लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई और टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।

अप्रैल 2017 में केंद्र सरकार ने पांच रेलवे कंपनियों की लिस्टिंग की अनुमति दी थी। इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, राइट्स लिमिटेड, रेल विकास निगम लिमिटेड और आईआरसीटीसी पहले ही सूचीबद्ध हो चुकी हैं। आईआरसीटीसी के शेयर अक्तूबर 2019 में सूचीबद्ध हुआ था। वहीं रेल विकास निगम लिमिटेड शेयर अप्रैल में सूचीबद्ध हुए थे। इरकॉन के शेयर 2018 में सूचीबद्ध हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed