फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian investors invested the most in London in 2018

भारतीय निवेशकों का पसंदीदा शहर बना लंदन, इतनी फीसदी बढ़ी लंदन में भारतीय FDI

Fri, 03 May 2019 01:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 May 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Indian investors invested the most in London in 2018

भारतीय निवेशकों के लिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनकर उभरा है। पिछले साल लंदन में भारतीय कंपनियों का निवेश सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। एक नए विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

एक साल में ब्रिटेन को मिले इतनी भारतीय एफडीआई 

लंदन के मेयर की प्रचार एजेंसी लंदन एंड पार्टनर्स ने शुक्रवार को जारी नए विश्लेषण में कहा कि 2018 में भारतीय प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने के मामले में ब्रिटेन शीर्ष पर है। ब्रिटेन को सर्वाधिक 52 भारतीय एफडीआई मिले हैं। इसके बाद 51 परियोजनाओं के साथ अमेरिका और 32 परियोजनाओं के साथ संयुक्त अरब अमीरात का स्थान है।

विज्ञापन

255 फीसदी बढ़ा लंदन में भारतीय एफडीआई

विश्लेषण के अनुसार, 'लंदन में भारतीय एफडीआई 2017 की तुलना में 2018 में 255 फीसदी बढ़ा है। ब्रिटेन में भारतीय निवेश 2017 की तुलना में 2018 में 100 फीसदी से अधिक बढ़ा है। वर्ष 2018 में ब्रिटेन में आए कुल भारतीय निवेश में लंदन की 60 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रही है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में लंदन एंड पार्टनर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लॉरा सिट्रन ने कहा कि, 'हम इस बात से उत्साहित हैं कि रिकार्ड संख्या में भारतीय कंपनियों ने लंदन को अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार के केंद्र के रूप में चुना है। हम अपने शहर में और भी महत्वाकांक्षी कंपनियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed