फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian Rupee Fall: Indian Rupee is touching its lowest level every day, now the Finance Minister gave this big statement

Indian Rupee Fall: भारतीय रुपया हर दिन अपने निचले स्तर को छू रहा, अब वित्त मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान

Fri, 01 Jul 2022 06:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 01 Jul 2022 06:28 PM IST
सार

वित्त मंत्री ने कहा है कि रिजर्व बैंक एक्सचेंज की दरों पर तत्परता से नजर बनाये हुए हैं। रुपया अकेला नहीं है जिसके मुल्य में गिरावट देखी जा रही है। एक खुली अर्थव्यवस्था के रूप में कई दूसरी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

विज्ञापन
Indian Rupee Fall: Indian Rupee is touching its lowest level every day, now the Finance Minister gave this big statement
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार भारतीय मुद्रा में आ रही गिरावट के कारण देश के आयात पर पड़ने वाले असर पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान, वित्त मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया है कि भारतीय मुद्रा कई दूसरी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मुकाबले अब भी बेहतर स्थिति में है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि रुपये में जारी गिरावट के कारण जहां आयात महंगे होते जा रहे हैं, वहीं निर्यात करना आकर्षक बनता जा रहा है।

इस बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि रिजर्व बैंक एक्सचेंज की दरों पर तत्परता से नजर बनाये हुए हैं। रुपया अकेला नहीं है जिसके मुल्य में गिरावट देखी जा रही है। एक खुली अर्थव्यवस्था के रूप में कई दूसरी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा का प्रदर्शन बेहतर रहा है।   
विज्ञापन


गिरते रुपये के कारण देश के आयात पर तुरंत असर पड़ेगा और यह महंगा हो जाएगा यह बात स्वीकार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम नजर बनाए हुए हैं और बहुत सजग हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हमारे देश के कई उद्योग अपने उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामानों के लिए आयात पर निर्भर करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि उभरते बाजारों की मुद्राएं रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जियो पॉलिटकल तनाव बढ़ने से डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहे हैं। विकास की चिंता, क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतें और लगातार जारी इन्फ्लेशन के बीच दुनियाभर के सेंट्रल बैंक कठोर मौद्रिक पॉलिसी का दृष्टिकोण अपना रहे हैं। 

इस बीच, भारतीय रुपया बुधवार को इतिहास में पहली बार साइकोलॉजिकल लेवल 79 रुपये प्रति डॉलर के भी नीचे चला गया। इस महीने में कई बार रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर को छू चुका है। हालांकि, आरबीआई की ओर से गुरुवार को जारी की गई फाइनेंशियल स्टैबिलिटी रिपोर्ट (FSR) में भी कहा गया है कि रुपया कई दूसरी मुद्राओं की अपेक्षा डॉलर के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। 25वीं FSR रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रूपया डॉलर के मुकाबले अपने समकक्ष की मुद्राओं की तुलना में बेहतर स्थिति में है।

शुक्रवार को भारतीय रुपया डाॅलर के मुकाबले गिरकर एक समय में 79.12 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था, हालांकि वहां से वह संभलते हुए आखिर में 78.94 (Provisional) पर बंद होने में सफल रहा। 


आपको बता दें कि फरवरी महीने में रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद भारत के केन्द्रीय बैंक आरबीआई ने अपने पास विदेशी मुद्रा भंडार में पर्याप्त बढ़ोतरी कर ली थी, ताकि वह भारतीय रुपये में आने वाली तेज गिरावट से गिरावट से उसे बचा सके। वहीं, 25 फरवरी के बाद से भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में 40.94 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी आ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed